{"_id":"5bccb25cbdec22696469ac94","slug":"81540141660-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहेली बनता जा रहा बहुचर्चित सुमित मौत मामला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पहेली बनता जा रहा बहुचर्चित सुमित मौत मामला
Updated Sun, 21 Oct 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
रविवार को एएसपी ने कई लोगों से पूछताछ की
- फोटो : अमर उजाला ब्यूराे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ऊना। रायपुर सहोड़ां के बहुचर्चित सुमित की मौत का मामला पहेली बनता जा रहा है। हालांकि पुलिस की जांच लगातार जारी है। रविवार को भी मामले के जांच अधिकारी एएसपी विनोद धीमान की अगुवाई में पुलिस टीमों ने कोटला कलां और कोटला खुर्द में लोगों से बातचीत की। कुछ लोगों से पूछताछ भी की गई है।
सुमित का शव मिलने के नौ दिन के बाद भी अभी तक पुलिस मौत के रहस्य से पर्दा नहीं उठा पाई है। 24 सितंबर को सुमित की गायब होने के बाद उसकी बाइक, मोबाइल और चप्पल कोटला कलां में मिली थी। इसके बाद 12 अक्तूबर को सुमित का शव एक पेड़ पर लटका मिला। इसके बाद से मामले ने तूल पकड़ लिया। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। बंगाणा से लेकर कोटला कलां और कोटला कलां से लेकर मैहतपुर-रायपुर तक सीसीटीवी की फुटेज भी खंगाली जा चुकी है। लेकिन कोई सुराग कहीं से मिल सके। एएसपी विनोद कुमार धीमान ने बताया कि रविवार को भी कोटला कलां के ग्रामीणों से पूछताछ की है।
विज्ञापन