फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   चार झुुग्गियां जलकर राख, एक लाख का नुकसान

चार झुुग्गियां जलकर राख, एक लाख का नुकसान

Tue, 01 Jan 2019 08:46 PM IST
sandeep kumar sandeep kumar
Updated Tue, 01 Jan 2019 08:46 PM IST
विज्ञापन
चार झुुग्गियां जलकर राख, एक लाख का नुकसान
दौलतपुर चौक (ऊना)। दौलतपुर चौक-ऊना मुख्य सड़क के नजदीक ब्रह्मपुर में दो परिवारों की चार झुग्गियां जलकर राख हो गईं। घटना में करीब एक लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सोमवार रात्रि जब लोग नये साल का जश्न मनाने में लगे थे, तो ब्रह्मपुर में पुरानी गत्ता फैक्टरी के नजदीक स्थित प्रवासी मजदूरों की झुग्गियों में अचानक आग लग गई। आग रात करीब दस बजे लगी, जब पीड़ित परिवार खाना खाकर सोने जा रहे थे। देखते ही देखते आग ने रौद्र रूप धारण कर लिया और चार झुग्गियां जलकर राख हो गईं। यद्यपि सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी राजेंद्र पठानिया, हवलदार पुष्पिंद्र सिंह और एचएचसी होशियार सिंह ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में मदद की और फायर ब्रिगेड को बुलाया और आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक झुग्गियां स्वाह हो गईं। चौकी प्रभारी राजेंद्र पठानिया पुलिस ने आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

उधर, पंचायत प्रधान भद्रकाली सुनीता देवी का कहना है कि सर्दी के मौसम में दोनों परिवारों के पास कपड़े और राशन तक नहीं बचे हैं। उन्होंने प्रशासन से पीड़ित परिवारों को मदद देने की मांग की है। तहसीलदार घनारी मनीष चौधरी का कहना है कि मामले की सूचना मिली है। इलाका पटवारी की रिपोर्ट के मुताबिक यह झुग्गियां सरकारी जमीन में पाई गईं, ऐसी स्थिति में मदद का कोई प्रावधान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed