फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   महिला समेत शिक्षिका ने खाया जहर

महिला समेत शिक्षिका ने खाया जहर

Mon, 03 Jul 2017 10:43 PM IST
Updated Mon, 03 Jul 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
महिला समेत शिक्षिका ने खाया जहर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ऊना। जिला में पेश आए दो अलग-अलग मामलों में शिक्षिका और एक महिला ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। गंभीर हालत में उपचार के लिए दोनों को ऊना अस्पताल भर्ती में करवाया गया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उपचार जारी है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार पहला मामला ऊना शहर में सामने आया है। 24 वर्षीय एक शिक्षिका ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हमीरपुर जिला के बड़सर की निवासी ऊना में एक निजी संस्थान में बतौर शिक्षिका सेवाएं दे रही थी। सोमवार सुबह अध्यापिका ने जहरीला पदार्थ खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर अध्यापिका को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लाया गया, जहां उपचार के दौरान स्वास्थ्य में सुधार है। चिकित्सकों ने उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी है। बताया जा रहा है कि शिक्षिका की उसके मंगेतर के साथ अनबन हो गई थी। इसके चलते उसने यह कदम उठाया।
विज्ञापन

वहीं, दूसरा मामला बंगाणा बाजार में पेश आया, जहां 32 वर्षीय महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया। गंभीर हालत में महिला को बंगाणा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। जानकारी के मुताबिक किरण निवासी बंगाणा ने सोमवार दोपहर अज्ञात कारण के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर महिला को उपचार के लिए बंगाणा अस्पताल लाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। एसपी ऊना अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed