{"_id":"5cd9a1f9bdec2207917917ff","slug":"61557766649-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक से मारपीट मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
युवक से मारपीट मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
ऊना। युवक से मारपीट कर उसका वीडियो वायरल करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो कॉलेज के छात्र हैं, जबकि एक चालक बताया जा रहा है। आरोपियों की पहचान राहुल चौधरी और राघव निवासी कलीतरां, पंजाब और लखवीर सिंह निवासी पूना, जिला ऊना के रूप में हुई है।
पुलिस ने लखवीर और राघव को अदालत में पेश किया, जहां से दोनों को 14 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। मारपीट मामले में फरार चल रहे अन्य आरोपियों की पुलिस लगातार तलाश जारी है। गौरतलब है कि होशियारपुर निवासी अवतार को 26 अप्रैल को करीब आधा दर्जन युवकों ने हमला बोल दिया और उसे हरोली के एक पॉल्ट्री फार्म में जबरन उठाकर ले गए। जहां युवकों ने अवतार को रॉड और लात-घूंसों से पिटाई की।
युवकों ने पिटाई का वीडियो भी बनाया, जिसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया है। मीडिया द्वारा मामला उठाने के बाद पुलिस हरकत में आई और पीड़ित युवक से संपर्क किया। पीड़ित युवक परिवार के साथ से एसपी के पास पहुंचा और न्याय की गुहार लगाई। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी युवकों की तलाश की। जांच के दौरान पुलिस ने दो हमलावर लखवीर सिंह निवासी पूना और राघव निवासी कलिंतरा को पंजाब से गिरफ्तार किया। उन्हें अदालत में पेश कर 14 मई तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया।
विज्ञापन
रविवार को पुलिस ने पंजाब से राहुल चौधरी को गिरफ्तार किया। उसे सोमवार अदालत में पेश किया जाएगा। एएसपी विनोद कुमार धीमान ने बताया कि पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। अन्यों की तलाश जा रही है। जल्द ही अन्य युवकों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।