{"_id":"5c1929edbdec2256c73ec6b7","slug":"61545153005-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैंकर की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टैंकर की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल
विज्ञापन
Bike Accident
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
भरवाईं (ऊना)। भरवाईं के पास चलाली रोड पर तेल टैंकर की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान राजेश कुमार व बलबीर सिंह निवासी मेहता चौक अमृतसर पंजाब के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार दोनों युवक सड़क के किनारे घायल अवस्था में पड़े थे। चिंतपूर्णी माथा टेकने आ रहे कुछ युवकों ने दोनों युवकों को सड़क पर तड़पते हुए देखा। लोगों ने घायल युवकों को अपनी गाड़ी में चिंतपूर्णी अस्पताल पहुंचाया। मौके पर पहुंचे ट्रैफिक प्रभारी कुलविंदर सिंह ने बताया कि दुर्घटना देहरा क्षेत्र की है एवं मामले को लेकर देहरा पुलिस को सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन
डॉ. कपिल शर्मा ने बताया कि दोनों युवकों की हालत को नाजुक देखते हुए प्राथमिक उपचार बाद घायल युवकों को ऊना अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। वहीं घायल युवकों के परिजनों को भी सूचित कर दिया गया है। घटना के कारणों का अभी पता नहीं लग पाया है। दोनों युवकों में राजेश कुमार की हालत काफी नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन