{"_id":"5ae5abca4f1c1b56098b713d","slug":"61525001162-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इनोवा गाड़ी ने रौंदा राहगीर वृद्ध, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इनोवा गाड़ी ने रौंदा राहगीर वृद्ध, मौत
Updated Sun, 29 Apr 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ऊना।
बसोली गांव में पेश आए हादसे में राहगीर वृद्ध की मौत हो गई। मृतक की पहचान नसीब चंद (70) निवासी बसोली ऊना के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम शव करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस न मौके पर पहुंचकर मामले पर कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार बसोली निवासी नसीब चंद शनिवार देर सायं बसोली के पास सड़क पर पैदल जा रहा था। इस दौरान एक तेज रफ्तार इनोवा गाड़ी ने इसे अपनी चपेट में ले लिया। इससे नसीब चंद को गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा इतना जबरदस्त था कि नसीब चंद ने हादसे के कुछ समय बाद ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि कार चालक तेज रफ्तार में था जिसकी वजह से हादसा पेश आया। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। एसपी दिवाकर शर्मा ने कहा कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के हवाले कर दिया है। एसपी ने पुलिस ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन