{"_id":"5a919c8e4f1c1b2d068b86b9","slug":"61519492238-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैपो ट्रेवलर पलटे से एक दर्जन श्रद्धालु घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टैपो ट्रेवलर पलटे से एक दर्जन श्रद्धालु घायल
Updated Sat, 24 Feb 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंब में मैड़ी जा रहे श्रद्धालुओं
की गाड़ी पलटी, 12 घायल
टेंपो ट्रेवलर के अनियंत्रित होने से हादसा, बाबा बड़भाग सिंह मैड़ी जा रहे थे भक्तजन
सभी घायलों को एंबुलेंस और निजी गाड़ियों से अंब अस्पताल पहुंचाया
अमर उजाला ब्यूरो
अंब (ऊना)।
अंब के पास शनिवार को बाबा बड़भाग सिंह मैड़ी होला मोहल्ला के लिए जा रहे अमृतसर के श्रद्धालुओं की गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक दर्जन श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दुर्घटना के बाद एंबुलेंस और निजी वाहनों से घायलों को सिविल अस्पताल अंब ले जाया गया। जहां उनका उपचार चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी अनुसार अमृतसर से श्रद्धालु बाबा बड़भाग सिंह मैड़ी होला मोहल्ला के लिए जा रहे थे। शनिवार सुबह करीब दस बजे श्रद्धालुओं की टेंपो ट्रेवलर (पीबी 01-9865) अंब के पास अचानक अनियंत्रित होने से सड़क किनारे पलट गई। हादसे के दौरान चीखो पुकार मच गई। लोग बचाने के लिए दौड़े। एंबुलेंस और निजी गाड़ियों की सहायता से घायलों को सिविल अस्पताल अंब लाया गया। गाड़ी में करीब डेढ़ दर्जन श्रद्धालु बैठे हुए थे। घायलों में वाहन चालक सुरजीत सिंह पुत्र संतोख सिंह निवासी प्रतापनगर (अमृतसर), करतार कौर, मंजीत सिंह, तेजपाल, सुरजीत कौर, कुलवंत सिंह, गगनदीप कौर, सर्वजीत सिंह, चरणजीत कौर, सुरेंद्र कुमार, दलजीत कौर और हरप्रीत सिंह सभी निवासी अमृतसर शामिल हैं। अंब के डीएसपी अजय राणा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।