फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   सड़क हादसे में प्रवासी की मौत

सड़क हादसे में प्रवासी की मौत

Tue, 26 Sep 2017 11:04 PM IST
Updated Tue, 26 Sep 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में प्रवासी की मौत
संतोषगढ़ (ऊना)। भटोली कॉलेज के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार 35 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। व्यक्ति की पहचान मोहम्मद सलीम पुत्र मल्लु निवासी बरेली यूपी के रूप में हुई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि बाइक सवार सब्जी बेचने के लिए नंगल जा रहा था।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मोहम्मद सलीम निवासी यूपी पिछले काफी समय से बाथड़ी में रह रहा था। मंगलवार सुबह बाइक पर बाथड़ी से सब्जी लेकर नंगल बेचने के लिए जा रहा था। अजौली बैरियर के पास बाइक को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। घायल मोहम्मद सलीम को गंभीर हालत में क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, एसपी संजीव गांधी का कहना है कि पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed