फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   चोरी के आरोप में धरे दो युवक

चोरी के आरोप में धरे दो युवक

Tue, 13 Jun 2017 10:36 PM IST
Updated Tue, 13 Jun 2017 10:36 PM IST
विज्ञापन
चोरी के आरोप में धरे दो युवक
दौलतपुर चौक (ऊना)। नपं दौलतपुर चौक के निकटवर्ती गांव मरवाड़ी में ऊना तलवाड़ा मुख्य सड़क पर स्थित एक पेट्रोल पंप पर रविवार रात को चोरी करने के आरोप में पुलिस ने पंजाब के दो युवकों को हिरासत में लिया है। जानकारी के अनुसार मरवाड़ी पेट्रोल के कर्मचारी गुरमीत सिंह ने पुलिस चौकी दौलतपुर चौक में मामला दर्ज करवाया कि 11 जून को सुबह साढ़े चार बजे जब वह उठे और शौचालय गए तो पहले से ताक पर बैठे दो युवक मोबाइल लेकर अपनी बाइक पर रफूचक्कर हो गए, लेकिन गनीमत रही कि कैश बच गया। शौचालय से लौटकर जैसे ही पंप कर्मचारी ने देखा तो दोनों मोबाइल को गायब पाया। काफी ढूंढने पर भी जब मोबाइल नहीं मिले तो उन्होंने सीसीटीवी फुटेज देखी और उसमें कमरे से मोबाइल उठाते एवं भागते दो युवक नजर आए। उधर, शिकायत मिलते ही चौकी प्रभारी राजेंद्र पठानिया की अगुवाई में पुलिस हरकत में आई और सीसीटीवी फुटेज को बारीकी से खंगालकर छानबीन शुरू कर दी और आरोपी युवकों दीपक और जितेंद्र को पुलिस ने जाल बिछाकर पड़ोसी राज्य पंजाब के होशियारपुर जिला के तहत उनके ही गांव संधानी गांव से सोमवार
विज्ञापन

रात्रि साढ़े दस बजे गिरफ्तार करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी। चौकी प्रभारी राजेंद्र पठानिया ने बताया कि पुलिस ने आईपीसी की धारा 457, 380 के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार करके आगामी करवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed