फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   6 shops thief

छह दुकानों के ताले तोड़े

Tue, 22 Mar 2016 10:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना Updated Tue, 22 Mar 2016 10:14 PM IST
विज्ञापन

टाहलीवाल बाजार में चोरों ने एक ही रात में करीब आधा दर्जन दुकानों के ताले तोड़ डाले। इस दौरान हजारों रुपये की नकदी समेत सामान पर हाथ साफ कर गए। वहीं दुकानों के शटर तोड़ कर नुकसान भी पहुंचाया। यह वारदात टाहलीवाल कस्बा के संतोषगढ़ और गढ़शंकर मार्गों पर अंजाम दी गई। वहीं एक दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में नकाबपोश दो चोर वारदात को अंजाम देते दिखाई दिए हैं।

विज्ञापन


वहीं शातिरों ने दुकान के ऊपर स्थित डाक विभाग के ऑफिस में भी सेंधमारी की कोशिश की। इसमें आरोपी कामयाब नहीं हो सके। एक दुकान से चुराए एटीएम कार्ड से लगभग 11 हजार रुपये की राशि निकाली गई है। पुलिस ने पीड़ित दुकानदारों की शिकायतों के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार सोमवार रात टाहलीवाल संतोषगढ़ मार्ग पर चोरों ने छह दुकानों के ताले तोड़ डाले।
विज्ञापन


चोरी के शिकार दुकानदारों में संतोषगढ़ रोड स्थित ऑटो इलेक्ट्रीशियन, ट्रैक्टर रिपेयर, ऑटोमोबाइल, गढ़शंकर रोड पर हार्डवेयर की दुकान का पिछला शटर तोड़ कर अंदर लगा एल्यूमिनियम का दरवाजा तोड़ चोरी को अंजाम दिया। साथ ही एक सैलून में भी चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने इसी के ऊपर स्थित डाक विभाग की पिछली दीवार को तोड़ने का प्रयास किया। इस दौरान साथ के कमरे में सो रहे एक युवक को कुछ शक हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर युवक ने इसकी सूचना अपने मालिक को दी। इस दौरान लोग बाजार में एकत्रित हो गए, लेकिन शातिर उन्हें देख मौके से फरार हो गए। सैलून से आरोपी एक एटीएम कार्ड उड़ा ले गए जिसमें से 11 हजार रुपये की राशि निकाली गई है। घटना में सभी दुकानों से करीब 10 हजार रुपये की नकदी और सामान उड़ाया गया है।


इसमें ऑटोमोबाइल की दुकान से एक बैटरी, एक मोबाइल भी शामिल है। उनमें तोडफ़ोड़ कर हजारों रुपये का नुकसान किया गया है। डीएसपी अमित शर्मा ने बताया कि पुलिस ने घटनाओं के संबंध में जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में दो नकाबपोश युवक कैद हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed