फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   जहरीला पदार्थ निगलने से 16 वर्षीय किशोरी की मौत

जहरीला पदार्थ निगलने से 16 वर्षीय किशोरी की मौत

Sat, 30 Mar 2019 10:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Mar 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
जहरीला पदार्थ निगलने से 16 वर्षीय किशोरी की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हरोली (ऊना)। क्षेत्र की 16 वर्षीय किशोरी ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है। किशोरी के जहर निगलने के पीछे के कारणों का अभी कोई सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस ने मामले के संदर्भ में परिजनों के बयान दर्ज कर लिए है।


शनिवार देर दोपहर हरोली निवासी किशोरी ने अचानक जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। इससे उसकी तबीयत काफी खराब हो गई। परिजनों ने हालत बिगड़ती देख उसे आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने पता लगा रही है कि आखिर 16 वर्षीय किशोरी ने जहरीला पदार्थ किन कारणों के कारण निगला। परिजनों के बयान भी दर्ज किए गए है। एसपी दिवाकर शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामले के संदर्भ में केस दर्ज कर लिया है। वहीं मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed