फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   पंड़ोगा में व्यक्ति पर डंडों से हमला

पंड़ोगा में व्यक्ति पर डंडों से हमला

Wed, 27 Mar 2019 10:46 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Mar 2019 10:46 PM IST
विज्ञापन
पंड़ोगा में व्यक्ति पर डंडों से हमला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ऊना। उपमंडल हरोली के पंडोगा स्थित एक उद्योग में काम कर रहे व्यक्ति पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। वारदात में आरोपियों व्यक्ति को डंडों से पीट-पीट कर बुरी तरह से लहूलुहान कर दिया। डंडों से पीटने पर घायल हुए व्यक्ति को बाजूओं सहित टांगों और शरीर पर अन्य जगहों पर चोटें आई हैं।

घायल को मेडिकल और उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। मारपीट की वारदात गांव में माहौल तनाव पूर्ण हो गया। मारपीट में घायल हुए व्यक्ति ने आरोपियों पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। वहीं पुलिस ने घायल के बयान दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार प्रदीप यादव निवासी गांव गोविदपुर जिला धौसा नेपाल ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई है कि वह पंडोगा के एक उद्योग में काम करता है। पीड़ित ने बताया कि वह उद्योग के पीछे राख फेंक रहा था। इस दौरान अश्वनी उर्फ आशू पुत्र हेमराज निवासी पंडोगा जिला ऊना ने उसके साथ झगड़ा करना शुरू कर दिया। देखते ही अश्वनी ने उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी।
विज्ञापन


मारपीट में अश्वनी ने डंडे से पीट-पीट कर प्रदीप यादव को बुरी तरह से घायल कर दिया। मारपीट में प्रदीप को बाजू और टांगों पर चोटें आई हैं। प्रदीप का आरोप है कि अश्वनी उससे मारपीट करते हुए उसे घसीटते हुए खेतों में ले गया। इससे उसकी जेब से 20 से 25 हजार रुपये की राशि गिर गई। एसपी दिवाकर शर्मा का कहना है कि पुलिस ने पीड़ित का मेडिकल करवाने के बाद बयान दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed