{"_id":"5c990685bdec22145a0ea6c9","slug":"51553532549-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार-ट्रक में टक्कर, तीन लोग गंभीर घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार-ट्रक में टक्कर, तीन लोग गंभीर घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
ऊना। क्षेत्र के निकटवर्ती लाल सिंगी गांव में ऊना-अंब मुख्य मार्ग पर कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे ट्रक से टकरा गई। हादसे में कार चालक समेत दो महिलाओं को चोटें आई हैं। घायलों की पहचान गुलशन राय (46), संतोष कुमारी (54) एवं किरण जीत कौर (40) सभी निवासी गांव झलेड़ा जिला ऊना के रूप में हुई है।
घायलों को लोगों की मदद से उपचार के ऊना अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे के दौरान घटना स्थल पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। इस दौरान घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार गुलशन राय निवासी गांव झलेड़ा जिला ऊना परिवार के साथ कार में सवार होकर नंगल से झलेड़ा लौट रहे थे। इस दौरान कार ट्रक से टकरा गई। हादसे में कार सवार तीन लोगों को चोटें आई हैं, जिन्हें उपचार के लिए ऊना अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। एसपी दिवकार शर्मा का कहना है कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।