{"_id":"5c892fe1bdec2214733739b3","slug":"51552494561-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदी के पेपर में नकल करते पकड़े पांच विद्यार्थी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हिंदी के पेपर में नकल करते पकड़े पांच विद्यार्थी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
ऊना। प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से संचालित की जा रही वार्षिक परीक्षाओं के दौरान बुधवार को दसवीं के हिंदी के पेपर में शिक्षा उपनिदेशक निरीक्षण कमलेश कुमारी की टीम ने पांच छात्रों को नकल करते हुए पकड़ा।
गौरतलब है कि सरकार एवं स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से परीक्षा केंद्रों में नकल रोकने के लिए सीसीटीवी भी लगाए गए हैं। लेकिन परीक्षा केंद्रों सीसीटीवी लगने के बाद भी छात्र परीक्षा में नकल करते हुए पकड़े जा रहे हैं। हालांकि विभाग की ओर उड़नदस्ते गठित किए गए हैं। बताया जा रहा है कि उड़नदस्तों की कुछ टीमें ही नकल रोकने बेहतर काम कर रही हैं। जबकि कई उड़नदस्ते परीक्षा केंद्रों में छापेमारी करने के नाम पर खानापूर्ति कर रहे हैं।
बुधवार को शिक्षा उपनिदेशक निरीक्षण कैडर कमलेश कुमारी की टीम में प्रधानाचार्य नरेश सैनी, प्रवक्ता राजपाल राणा, टीजीटी किरण वाला और राजेश कुमार ने दसवीं के हिंदी विषय के पेपर में जिला ऊना के विभिन्न स्कूलों में दबिश देकर नकल करते हुए पांच विद्यार्थियों को पकड़ा है। शिक्षा उपनिदेशक निरीक्षण कैडर कमलेश कुमारी ने स्वयं टीम के साथ जाकर सुबह के सेशन में बडैहर स्कूल के परीक्षा केंद्र पर दसवीं के हिंदी के पेपर में पांच छात्रों को नकल करते हुए पकड़ा। टीम ने सुबह के सेशन में ही बसोली और जाखेड़ा के परीक्षा केंद्र भी जांचे। शिक्षा उपनिदेशक निरीक्षण कैडर कमलेश कुमारी ने शाम के सेशन में टीम सहित गोंदपुर बनेहड़ा में एसओएस के परीक्षा केंद्र पर भी दबिश दी।
विज्ञापन
एसडीएम ऊना राजेश जसवाल की टीम में शामिल अंजलि शुक्ला, उमेश चंद शर्मा, टीजीटी सतिंद्र कौशल ने एमएम लाल पब्लिक स्कूल जलग्रां टब्बा, चड़तगढ़, एसडी पब्लिक सीसे स्कूल संतोषगढ़, कन्या व बाल स्कूल संतोखगढ़ परीक्षा केंद्रों दबिश दी। इसके अलावा एसडीएम हरोली गौरव चौधरी की टीम में मुख्याध्यापक रविंद्र जोशी, चरणपाल, पुनीत कुमारी की टीम ने पालकवाह, पोलिया बीत, हीरा व कुंगड़त के परीक्षा केंद्रों में दबिश दी।