{"_id":"5be45e35bdec222f4e267ab0","slug":"51541692981-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली की रात आग का तांडव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिवाली की रात आग का तांडव
Updated Thu, 08 Nov 2018 09:33 PM IST
विज्ञापन
दुकान में लगी आग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ऊना। दिवाली की रात ऊना जिला के कई स्थानों पर आग की घटनाओं ने जमकर तांडव मचाया। लगभग पांच स्थानों पर अग्निकांड से लाखों रुपये की क्षति हुई है। जबकि दमकल विभाग के जांबाजों ने लाखों की संपत्ति को राख होने से बचा लिया। दमकल विभाग के कर्मी रात भर अग्निकांड को लेकर बचाव कार्यों में भागे रहे। बताया जा रहा है कि तमाम अग्निकांड आतिशबाजी के चलते हुए।
मुच्छाली गांव बुधवार रात को मेहर चंद की पशुशाला को आग लग गई। ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू किया गया। हालांकि ग्रामीणों के सहयोग से बड़ी अनहोनी टल गई। दूसरा मामला बंगाणा के गांव बल्ह खालसा में पेश आया। जहां पर मुल्तान सिंह की पशुशाला आग की भेंट चढ़ गई। आग की घटना में पशुशाला के अंदर रखा सामान जलकर राख हो गई। इससे करीब एक लाख के नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
बंगाणा के तनोह में रत्न चंद की पशुशाला जलकर राख हो गई। घटना में एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है। ऊना मुख्यालय के साथ लगते झलेड़ा में अग्निकांड से तीर्थों देवी की 2 क्विंटल तूड़ी को आग लग गई। इसमें हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। अंब के तहत लोअर भंजाल में गुरमेल सिंह की दुकान में आग लग गई। किरयाने व हलवाई की दुकान में आग लगने से करीब एक लाख पचास हजार का नुकसान हुआ है। एएसपी विनोद धीमान ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन