{"_id":"5ae7001a4f1c1b3b0b8b742d","slug":"51525088282-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलोह बेली में पांच कनाल गेहूं की फसल राख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कलोह बेली में पांच कनाल गेहूं की फसल राख
Updated Mon, 30 Apr 2018 10:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
गगरेट (ऊना)।
किसान तपती गर्मी में पसीना बहाकर अपनी साल भर की गेहूं की फसल को इकट्ठा करने को दिन-रात मेहनत कर रहे हैं लेकिन आग की घटनाएं किसानों की मेहनत पर पानी फेर रही हैं। गगरेट क्षेत्र के कलोह बेली गांव में सोमवार को खेतों में अचानक आग भड़क गई। कलोह बेली में आग लगने से बलवंत कुमार पुत्र गडू राम निवासी बडोह और कपिल सुपुत्र प्रीतम निवासी कलोह के खेतों में पककर तैयार गेहूं की फसल जल कर राख हो गई।
आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। प्रत्यक्षदर्शी अजय कुमार ने बताया कि इस अग्निकांड में गेहूं की फसल के साथ खेतों में पड़ी 12 क्विंटल तूड़ी भी जलकर राख हो गई। आग की सूचना मिलते ही गांव के लोगों ने पानी की बालटियों से आग पर काबू पाया। इस दौरन मौके पर पहुंची फायरब्रिगेड की टीम ने खेतों में लगी आग को पूरी तरह से शांत किया। खेतों में आग लगने से पीड़ित किसानों को हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। गगरेट थाना प्रभारी अमरीक सिंह का कहना है कि पुलिस ने मौके पर पहुंच कर कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि आग लगने से फसल को हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन