{"_id":"5adb265b4f1c1b76098b5aa8","slug":"51524311643-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सनोली में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सनोली में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत
Updated Sat, 21 Apr 2018 06:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ऊना।
पुलिस चौकी संतोषगढ़ के तहत सनोली मेें 25 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान रजनी पत्नी सुरेश कुमार निवासी सनोली के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए ऊना अस्पताल भेज दिया है। वहीं नवविवाहिता के मायके वालों ने बेटी के ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। इसके बाद धर्मशाला से फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी।
जानकारी के मुताबिक करीब दो वर्ष पहले रजनी निवासी ननग्रां, पंजाब की शादी सनोली के सुरेश कुमार के साथ हुई थी। शनिवार सुबह करीब 8:00 बजे रजनी अपने मरे में मृत अवस्था में मिली। रजनी की मौत कैसे हुई, इसका अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। ससुराल पक्ष की मानें तो रजनी की मौत हार्ट अटैक से हुई है जबकि मायके वालों का आरोप है कि बेटी की ससुराल वालों ने हत्या कर दी है।
विज्ञापन
सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। मामले की जांच और साक्ष्य जुटाने के लिए धर्मशाला से फोरेंसिक टीम भी मौके पर बुलाई गई। फोरेंसिक टीम दोपहर बाद मौके पर पहुंची और जरूरी साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन
एसपी दिवाकर शर्मा ने बताया कि फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की है। महिला की मौत कैसे हुई, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।