{"_id":"5ad89bb94f1c1b9e098b55a6","slug":"51524145081-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगल से खैर के पेड़ काटते पकड़े वन काटू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंगल से खैर के पेड़ काटते पकड़े वन काटू
Updated Thu, 19 Apr 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ऊना।
वन काटुओं के एक गिरोह को वन विभाग की टीम ने भरवाईं बीट के डंगोह जंगल से लकड़ी की चोरी करते पकड़ा है। सभी लोगों के खिलाफ पुलिस को शिकायत सौंप दी है। पुलिस ने घटना के संबंध में पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक वन विभाग के बीट इंचार्ज नरेंद्र सिंह अपनी टीम के साथ जंगल में रात्रि गश्त पर निकले थे। उन्होंने नेक मोहम्मद, गंगू, शौकत अली, सोनू और काकी सभी निवासी डंगोह को चोरी छुपे खैर के मोछों की ढुलाई करते पकड़ा। उन्होंने फौरन पुलिस को मामले की सूचना दी।
विज्ञापन
वन विभाग ने आरंभिक जांच में पाया है कि जंगल से खैर के करीब 14 पेड़ काटे हैं। वन विभाग ने काटे पेड़ों की लकड़ी भी बरामद कर ली है। इनमें से 12 के आरोपियों ने मोछे बना लिए थे जबकि दो पेड़ अभी काट कर फेंके थे। डीएफओ ऊना यशुदीप सिंह ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन