{"_id":"5a71bba04f1c1bb3208b68f3","slug":"51517403040-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पड़ोसी युवक पर अश्लील हरकतें करने के आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पड़ोसी युवक पर अश्लील हरकतें करने के आरोप
Updated Wed, 31 Jan 2018 10:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ऊना।
पुलिस थाना ऊना के तहत एक गांव में युवक पर किशोर के साथ अश्लील हरकतें करने का आरोप लगा है। इस मामले की शिकायत पीड़ित के परिजनों ने पुलिस को दी है। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के समीपवर्ती गांव में दो किशोर खेल रहे थे।
इसी दौरान पड़ोसी युवक ने एक किशोर को न्यूज पेपर लेने के बहाने दूर भेज दिया जबकि दूसरे किशोर को सुनसान जगह ले गया। यहां पर युवक ने किशोर के साथ अश्लील हरकतें करना शुरू कर दीं। किशोर ने किसी तरह से खुद को बचाया और वहां से भाग कर अपने घर पहुंचा।
विज्ञापन
यहां पर पूरी बात परिजनों को बताई। परिजनों ने तुरंत थाना पहुंचकर आरोपी युवक के खिलाफ अश्लील हरकतें करने की शिकायत दी है। एसपी दिवाकर शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन