फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   420 case registered

विदेश भेजने के नाम पर ठगे डेढ़ लाख

Mon, 16 Jan 2017 10:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/हरोली
ब्यूरो/अमर उजाला/हरोली Updated Mon, 16 Jan 2017 10:44 PM IST
विज्ञापन
420 case registered
एमबीए की परीक्षा में हुआ फर्जीवाड़ा - फोटो : demo pic

विदेश भेजने के नाम पर एक युवक के साथ करीब डेढ़ लाख रुपये की धोखाधड़ी हुई है। पीड़ित युवक ने मामले के संदर्भ में दो लोगों पर आरोप लगाते हुए थाना हरोली में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने शिकायत के आधार दो आरोपियों जगतार निवासी पंजुआणा, हाजी सलीम अहमद निवासी दिल्ली के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


जबकि, आरोपियों की धरपकड़ के लिए आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक अवतार निवासी नंगल खुर्द ने पुलिस थाना हरोली में शिकायत दर्ज करवाई है कि वर्ष 2016 में सऊदी अरब में नौकरी दिलवाने के लिए एक व्यक्ति ने पेशकश की, जिसने उसे एक एजेंट से मुलाकात करवाई। पीड़ित ने कहा कि दोनों ने उसे अपने जाल में फंसाते हुए विदेश में अच्छी कंपनी में नौकरी दिलवाने का वायदा किया। इसके अनुसार उन्होंने 1.45 लाख एजेंट को दिए, लेकिन विदेश भेजने पर वायदे के अनुसार उन्हें न कोई नौकरी मिली और न ही कोई रहने को ठिकाना।
विज्ञापन


इसके बाद उन्हें भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। नौकरी न मिलने पर उन्हें घर लौटना पड़ा। लेकिन, उक्त आरोपी उन्हें अब पैसे नहीं लौटा रहे हैं। उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने भादंसं की धारा 420, 506 एवं 34 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed