फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   नकदी और दड़ा सट्टा पर्ची के साथ एक गिरफ्तार

नकदी और दड़ा सट्टा पर्ची के साथ एक गिरफ्तार

Fri, 12 Oct 2018 10:56 PM IST
Updated Fri, 12 Oct 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
नकदी और दड़ा सट्टा पर्ची के साथ एक गिरफ्तार
टाहलीवाल (ऊना)। जिले में सट्टा व नशा माफिया की अब खैर नहीं। पुलिस ने खासकर सटोरियों के खिलाफ अभियान छेड़ दिया है। जिला की सीमा क्षेत्रों में सट्टे के कारोबार का प्रचलन अधिक है। हरोली पुलिस थाना के तहत टाहलीवाल में एक व्यक्ति को 20 हजार रुपये की राशि व पर्ची दड़ा सट्टा के साथ गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

हालांकि पुलिस की भनक लगते ही अन्य लोग मौके से फरार होने में कामयाब रहे। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हरोली पुलिस थाना के तहत टाहलीवाल पुलिस चौकी की टीम देर रात बाजार में गश्त पर थी। पुलिस की नजर कुछ एकत्रित लोगों पर पड़ी। जैसे ही पुलिस टीम भीड़ के समीप पहुंची तो सड़क पर खड़े लोगों में भगदड़ मच गई और पुलिस टीम ने एक व्यक्ति को मौके पर ही दबोच लिया। पुलिस ने उक्त व्यक्ति के कब्जे से 20 हजार रुपये की नकदी सहित दड़ा सट्टा पर्चियां बरामद कीं। उधर, डीएसपी कुलविंद्र सिंह का कहना है कि पुलिस ने आरोपी चरणजीत सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed