फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   डंडो व रॉडों से व्यक्ति पर हमला

डंडो व रॉडों से व्यक्ति पर हमला

Sat, 16 Jun 2018 10:47 PM IST
Updated Sat, 16 Jun 2018 10:47 PM IST
विज्ञापन
डंडो व रॉडों से व्यक्ति पर हमला

अमर उजाजा ब्यूरो

विज्ञापन

अंब(ऊना)। उपमंडल अंब के चक्क सराए में एक व्यक्ति के साथ रास्ता रोक कर जमकर मारपीट की गई। वारदात में आरोपियों ने व्यक्ति को डंडों और लोहे की रॉडों से हमला कर बुरी तरह से घायल कर दिया। घायल को उपचार व मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पीड़ित ने पांच लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया है।


जानकारी के अनुसार अजय कुमार पुत्र ब्रह्मदास निवासी मुचलैहड़ रपोह मिसरां ने शिकायत दर्ज करवाई है कि वह पेशे से चालक है। शुक्रवार को वह अंब से वापस घर को लौट रहा था। रात के लगभग 11 बजे चक्क सराए ठेके के करीब तीन लोगों ने उसका रास्ता रोक लिया। इसके बाद वहां उसके चाचा के दो पुत्र भी आ गए। आरोपियों ने डंडों और लोहे की रॉड से मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। अंब के थाना प्रभारी दर्शन सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed