फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   भीषण आगजनी में पशुशाला राख

भीषण आगजनी में पशुशाला राख

Mon, 04 Jun 2018 05:07 PM IST
Updated Mon, 04 Jun 2018 05:07 PM IST
विज्ञापन
भीषण आगजनी में पशुशाला राख
भीषण आग की भेंट चढ़ी पशुशाला
विज्ञापन

अपर बौल में देर रात घटना, पीड़ित परिवार को दो लाख का नुकसान
बाण की रस्सी बनाने की दो मशीनें राख, दमकल टीम ने बुझाई आग
अमर उजाला ब्यूरो
ऊना।
उपमंडल बंगाणा के तहत अपर बौल में पशुशाला और एक खड़पोश घर भीषण आग में स्वाह हो गया। भीषण आगजनी में पीड़ित परिवार को करीब दो लाख रुपये का नुकसान लगाया जा रहा है। रात के समय आग की घटना से लोगों में हड़कंप मच गया। आग में परिवार एक मात्र रोजगार का साधन बाण की रस्सी बनाने की दो मशीनें आग में राख हो गईं। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। हालांकि, अभी आग लगने के कारणों का सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। रविवार रात करीब पौने नौ बजे अचानक अपर बौल निवासी कर्मचंद की पशुशाला में आग भड़क गई। आग की लपटें देख लोगों में अफरा-तफरी मच गई। आग ने रौद्र रूप धारण कर लिया और पशुशाला के साथ बने एक अन्य खड़पोश कमरे को भी आग ने अपनी चपेट में ले लिया। जहां बाण की रस्सी बनाने की दो मशीनें भी आग की भेंट चढ़ गई। इसके अलावा 10 क्विंटल तुड़ी, कीमती लकड़ी व एक पंखा भी आग की भेंट चढ़ गया। लोगों ने भीषण आग पर काबू पाने को खूब प्रयास किए लेकिन रौद्र रूप धारण कर चुकी आग के आगे हर कोई बेबस दिख रहा था।

दमकल विभाग के कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दमकल टीम में राजेंद्र दत्त, रामपाल, मुकेश कुमार, विजय कुमार, नवीन कुमार में शामिल रहे। दमकल विभाग के अधिकारी रोशन ने बताया कि सूचना मिलते ही दमकल गाड़ी मौके पर पहुंच गई थी। दमकल कर्मियों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed