{"_id":"5aba555b4f1c1b57408b5386","slug":"41522160987-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"160 वाहनों के चालान काटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
160 वाहनों के चालान काटे
Updated Tue, 27 Mar 2018 07:59 PM IST
विज्ञापन
वाहनों के चालान कर वसूला जुर्माना
ऊना। पुलिस ने यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ शिकंजा कस दिया है। पुलिस ने विभिन्न जगहों पर नाकेबंदी के दौरान यातायात नियमों की अवहेलना करने पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत 160 वाहनों के चालान किए। एसपी दिवाकर शर्मा ने बताया कि 160 वाहनों के चालानों में से 151 चालानों का मौके पर निपटारा करके जुर्माने के रूप में 52,600 रुपये वसूल किए गए हैं। सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान करने पर पुलिस चौकी शहर ऊना के तहत तीन लोगों के चालान करके जुर्माने के रूप में 300 रुपये वसूले गए हैं। इसके अलावा अवैध खनन करने पर पुलिस थाना अंब के तहत एक वाहन का चालान कर जुर्माने के रूप में 10 हजार रुपये वसूले गए।