{"_id":"5a69c2b34f1c1b91268b64f2","slug":"41516880563-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 किलोग्राम चूरा पोस्त सहित एक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
10 किलोग्राम चूरा पोस्त सहित एक गिरफ्तार
Updated Thu, 25 Jan 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ऊना।
पुलिस थाना ऊना के तहत बसोली में पुलिस ने एक घर से 10 किलो चूरा पोस्त बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान जगत सिंह निवासी बसोली के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पीरनिगाह के समीप बसोली गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना पर एक घर की तलाशी ली।
डीएसपी कुलविंद्र के नेतृत्व में पुलिस ने घर में जांच की तो घर से काफी मात्रा में चुरा पोस्त बरामद की। इसमें पाया गया कि कुल 10 किलो चूरा पोस्त निकाला। इसे लेकर आरोपी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। नशे की इतनी खेप आरोपी के पास कहां से आई, इसे कहां ले जाना था, इसका भी खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस स्थानीय लोगों और आरोपी से मामले को लेकर पूछताछ कर रही है। डीएसपी कुलविंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड की मांग की जाएगी।
विज्ञापन