{"_id":"58502ad24f1c1ba06f64a875","slug":"37-chalan-of-vehicles-in-una","type":"story","status":"publish","title_hn":"37 वाहनों के चालान काटे ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
37 वाहनों के चालान काटे
ब्यूरो अमर, उजाला, ऊना।
Updated Tue, 13 Dec 2016 10:40 PM IST
विज्ञापन
सुषमा स्वराज
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ऊना। यातायात नियमों की अवहेलना करने पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत 37 वाहनों के चालान किए गए जिनमें से 33 वाहनों के चालानों का मौके पर निपटारा करके जुर्माने के रूप में 8300 रुपये प्राप्त किए गए।
एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने 15 चालान बिना हेलमेट लगाए दोपहिया वाहन चलाने पर, एक चालान बिना बीमा करवाए वाहन चलाने पर, सात चालान बिना सेफ्टी बेल्ट लगाए वाहन चलाने पर, चार चालान बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाने पर, दो चालान अनाधिकृत स्थान पर वाहन खड़ा करने पर, एक चालान उतावलेपन व लापरवाही से वाहन चलाने पर, दो चालान पुलिस संकेतों की अवहेलना करने पर, एक चालान सामान्य यातायात में बाधा उत्पन्न करने पर, दो चालान बिना नंबर प्लेट के वाहन चलाने पर तथा दो चालान मोटर वाहन अधिनियम की अन्य धाराओं के तहत किए गए। इसके अलावा सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान करने पर पांच लोगों के चालान करके जुर्माने के रूप में 600 रुपये प्राप्त किए गए।
विज्ञापन