{"_id":"5c0e9bffbdec2212cf01c5ee","slug":"31544461311-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"131 वाहनों के चालान काटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
131 वाहनों के चालान काटे
विज्ञापन
वाहन का चालान करती पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ऊना। जिला पुलिस ने यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ शिकंजा कस दिया है। पुलिस ने विभिन्न जगहों पर नाकेबंदी के दौरान पर यातायात नियमों की अवहेलना करने पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत 131 वाहनों के चालान किए।
एसपी दिवाकर शर्मा ने बताया कि 131 वाहनों के चालानों में से 111 वाहनों के चालानों का मौके पर निपटारा करके जुर्माने के रूप में 21,400 रुपये प्राप्त किए गए। इनमें 64 चालान बिना हेलमेट लगाए दोपहिया वाहन चलाने पर, 10 चालान बिना सेफ्टी बेल्ट लगाए वाहन चलाने पर, 10 चालान बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाने पर, 29 चालान अनाधिकृत स्थान पर वाहन पार्क करने पर, तीन चालान लापरवाही और उतावलेपन से वाहन चलाने पर, दो चालान शराब के नशे में वाहन चलाने पर, एक चालान दोपहिया वाहन पर ट्रिपल राइडिंग करने पर, पांच चालान पुलिस संकेतों की अवहेलना करने पर, एक चालान खतरनाक तरीके से वाहन चलाने पर, छह चालान मोटर वाहन अधिनियम की अन्य धाराओं के तहत किए गए। इसके अलावा सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान करने पर पुलिस चौकी संतोषगढ़ के तहत तीन लोगों के चालान करके जुर्माने के रूप में 300 रुपये प्राप्त किए गए।
विज्ञापन