{"_id":"5be5b922bdec22697300be3a","slug":"31541781794-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की चपेट में आने राहगीर घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक की चपेट में आने राहगीर घायल
Updated Fri, 09 Nov 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अंब (ऊना)। उपमंडल अंब डूहल बंगवाला में ट्रक की चपेट में राहगीर गंभीर रूप से घायल हो गया। उपमंडल अंब के डूहल बंगवाला निवासी मुख्तेयार सिंह पुत्र दौलतराम ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि 6 नवंबर को वह पिकअप जीप-ट्राला को अंब ट्रक ऑपरेटर यूनियन में खड़ा करके ट्रक में अपने घर की ओर आया। ट्रक से उतरने के बाद जब वह पैदल घर को जा रहा था तब ट्रक ने उसे चपेट में ले लिया। इस कारण वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
घटना के बाद चालक ट्रक सहित मौके से फरार हो गया। उसे उपचार के लिए तुरंत सिविल अस्पताल अंब ले जाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया। जहां से परिजन उसे होशियारपुर के एक निजी अस्पताल ले गए। डीएसपी अंब मनोज जंबाल ने बताया कि पुलिस के पास शिकायत आई है। मामले की पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन