{"_id":"5bc375c0bdec2269407eeab0","slug":"31539536320-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सब्जी की दुकान में भड़की आग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सब्जी की दुकान में भड़की आग
Updated Sun, 14 Oct 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
अंब चौक में सुबह हुआ हादसा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूराे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अंब (ऊना)। अंब चौक के नजदीक सब्जी की दुकान में अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच आग पर काबू पाया। आग लगने का मुख्य कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। पुलिस ने मामले के संदर्भ में जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक रविवार सुबह करीब पौने 6 बजे अंब चौक स्थित राम स्वरूप की सब्जी की दुकान में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने रौद्र रूप धारण कर लिया। आग की लपटें देखे लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने आग को बुझाने का प्रयास किया लेकिन सब सफल रहे। ऐसे में लोगों ने फौरन दमकल कर्मियों को सूचित किया। सूचना मिलते ही टीम ने मौके पर पहुंच कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आगजनी के दौरान तिरपाल के नीचे ढका दुकान का सारा सामान फल, सब्जियां, गत्ते सब कुछ पलभर में राख हो गया। घटना में पीड़ित को हजारों रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन