फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   लापता युवक की लाश मिलने पर चक्का जाम

लापता युवक की लाश मिलने पर चक्का जाम

Sat, 13 Oct 2018 10:08 PM IST
Updated Sat, 13 Oct 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
लापता युवक की लाश मिलने पर चक्का जाम
परिजनों ने ऊना में आधी रात को रोका यातायात - फोटो : अमर उजाला ब्यूराे

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ऊना। मैहतपुर के रायपुर सहोड़ा से 24 सितंबर से लापता सुमित का शव ऊना के साथ लगते कोटला खुर्द गांव में पेड़ से लटका मिला। इसकी सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।

शव मिलने के बाद परिजनों ने विधायक सतपाल रायजादा और जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष विवेक कुमार विक्कू के नेतृत्व में रेड लाइट चौक पर चक्का जाम कर दिया। गुस्साए ग्रामीणों और मृतक के परिजनों ने सड़क पर शव रखकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। लोगों ने रात 10 बजे से 1 बजे तक धर्मशाला-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर जाम लगाए रखा। लोगों में पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर काफी नाराजगी दिखी। करीब साढे़ तीन घंटे तक सैकड़ों वाहन जाम में फंसे रहे। मामला गर्माता देख एसपी दिवाकर शर्मा, एएसपी विनोद धीमान, डीएसपी अशोक वर्मा एवं एसडीएम विनय मोदी सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। फिर भी हालात सामान्य नहीं हुए।
विज्ञापन


इस दौरान सड़क पुलिस छावनी के रूप में तब्दील हो गई। एसपी दिवाकर शर्मा के समझाने-बुझाने के बाद करीब एक बजे मामला शांत करवाकर। इसके बाद जाम को बहाल किया गया। मृतक सुमित कुमार के भाई निखिल ने बताया कि 24 सितंबर को जब वह बंगाणा से घर लौटा तो करीब सात बजे उसकी बात सुमित से हुई। सुमित ने कहा कि भारी बारिश के चलते वह दोस्त के पास ऊना में ही रुकेगा और सुबह घर आएगा। उसके बाद उसका फोन 7:15 बजे तक चलता रहा। 25 तारीख सुबह जब वह घर पर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन


25 तारीख को जब उसने दोबारा फोन किया तो फोन किसी औरत ने उठाया और वह बोली कि मैं कोटला खुर्द से बोल रही हूं। जब घरवाले उस औरत के पास पहुंचे तो उसने कहा कि यह फोन यहां पर गिरा था। वहीं कुछ दूरी पर सुमित कुमार की बाइक और चप्पलें भी मिली। आस-पास काफी देर तक उसकी तलाश करने पर जब वह नहीं मिला तो घरवालों ने इस बारे में पुलिस को सूचित किया। उसके बाद उसका शव कोटला खुर्द गांव में ही पेड़ से लटका मिला। मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। इस बारे में एसपी दिवाकर शर्मा का कहना है कि मामले की जांच एएसपी विनोद धीमान को सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि एएसपी ने मामले की कार्रवाई शुरू कर दी है।

टांडा में होगा पोस्टमार्टम
सुमित कुमार के शव को पोस्टमार्टम के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। वहीं फॉरेंसिंक टीम ने भी घटना स्थल पर जांच के लिए साक्ष्य जुटाए हैं। फॉरेंसिंक लैब में पोस्टमार्टम के दौरान पता लगाया जाएगा कि सुमित कुमार की मौत कब और किस कारण हुई।


कोताही बरतने पर जांच अधिकारी एसआई निलंबित
रायपुर सहोड़ा से 24 सितंबर से लापता सुमित कुमार के केस की जांच कर रहे एसआई जीतराम को जांच में कोताही बरतने पर निलंबित कर दिया है। घटना स्थल पर मौजूद ग्रामीणों और परिजनों ने मामले की जांच कर रहे एसआई जीत राम पर शराब के नशे में अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है। देर रात ग्रामीणों की शिकायत के बाद एसपी दिवाकर शर्मा ने पुलिस को एसआई जीत राम की तलाश करने के निर्देश दिए। काफी देर तलाश के बाद भी जीत राम नहीं मिला तो एसपी ने एसआई जीत राम को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर पुलिस लाइन झलेड़ा में लगाया है। एसपी ने बताया कि एसआई जीतराम के खिलाफ विभागीय जांच बैठा दी गई है। डीएसपी हरोली कुलविंद्र सिंह को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। डीएसपी एक माह में मामले की जांच कर रिपोर्ट सौंपेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed