{"_id":"5a8ab7344f1c1b92268bb0be","slug":"21519040308-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता-पुत्र सहित तीन को कुते ने काटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिता-पुत्र सहित तीन को कुते ने काटा
Updated Mon, 19 Feb 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ऊना।
बंगाणा क्षेत्र के जोगीपंगा और खुरवाईं में पिता-पुत्र सहित तीन लोगों को लावारिस कुत्ते ने काट लिया। घायलों को गंभीर हालत में ऊना अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार पहला मामला जोगीपंगा के पेश आया जहां राजकुमार और आकाश अपने घर के समीप जा रहे थे कि अचानक ही एक लावारिस कुत्ता उन पर टूट पड़ा। उनके चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर स्थानीय लोग एकत्रित हुए और उनको बचाया।
घायलों को तुरंत ऊना अस्पताल पहुंचाया गया। दूसरे मामले में खुरवाईं निवासी निकाराम अपने घर के समीप जा रहा था। इसी दौरान उस पर लावारिस कुत्ता झपट पड़ा। सीएमओ ऊना डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि घायलों को अस्पताल में उपचार दिया गया है। फिलहाल हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन