फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   गर्म दूध से झुलसी डेढ़ वर्षीय मासूम

गर्म दूध से झुलसी डेढ़ वर्षीय मासूम

Wed, 25 Oct 2017 10:47 PM IST
Updated Wed, 25 Oct 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
गर्म दूध से झुलसी डेढ़ वर्षीय मासूम
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

अंब (ऊना)।
क्षेत्र के धार्मिक स्थल मैड़ी में एक डेढ़ वर्षीय मासूम बच्ची गर्म दूध से बुरी तरह से झुलस गई। गंभीर हालत में पीड़ित बच्ची को उपचार के लिए ऊना अस्पताल पहुंचाया गया जहां उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार मंगलवार को डेढ़ वर्षीय नेहा घर के आंगन में खेल रही थी। इसी बीच उसके परिजनों ने चूल्हे पर गर्म दूध का बर्तन रखा हुआ था। खेलते-खेलते नेहा गर्म दूध के बर्तन की ओर चली गई। बर्तन को हिलाने से बर्तन में पड़ा गर्म दूध नेहा के शरीर पर जा गिरा। इससे नेहा की पीठ सहित गर्दन और शरीर के अन्य हिस्सों पर गर्म दूध ने काफी जख्म कर दिए। नेहा के चिल्लाने की आवाजें सुनकर परिजन तुरंत नेहा के पास पहुंचे। उन्होंने नेहा को संभाला और अंब अस्पताल पहुंचाया। यहां पर चिकित्सक ने उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया। ऊना अस्पताल में नेहा का उपचार जारी है।

सीएमओ ऊना डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि घायल बच्ची को अस्पताल में उपचार दिया गया है। फिलहाल हालत खतरे से बाहर है। डीएसपी अंब अजय राणा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed