{"_id":"5bfc2bb1bdec22416c13dc62","slug":"201543252913-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने काटे 127 वाहनों के चालान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने काटे 127 वाहनों के चालान
Updated Mon, 26 Nov 2018 10:55 PM IST
विज्ञापन
चालान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ऊना। जिला पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के खिलाफ शिकंजा कस दिया है। पुलिस ने जिले में सार्वजनिक स्थलों पर धूम्रपान करने पर तीन व्यक्तियों के चालान किए। इनसे तीन सौ रुपये जुर्माने के रूप में वसूले।
इसके अतिरिक्त यातायात नियमों की अवहेलना करने पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत 127 चालान काटे। इसमें से 117 मामलों में 22 हजार रुपये जुर्माने के रूप में वसूले।
विज्ञापन
इनमें से 84 चालान बिना हेलमेट लगाए दोपहिया वाहन चलाने पर, नौ चालान बिना सेफ्टी बेल्ट, आठ चालान बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाने पर, आठ चालान अनधिकृत स्थान पर वाहन पार्क करने पर, एक चालान शराब पीकर कर गाड़ी चलाने, आठ चालान यातायात संकेतों की अवहेलना, नौ चालान मोटर वाहन अधिनियम की अन्य धाराओं के तहत किए गए।
विज्ञापन