{"_id":"5ba91d6a867a557ff666bc54","slug":"201537809770-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इनोवा व कार में आमने-सामने टक्कर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इनोवा व कार में आमने-सामने टक्कर
Updated Mon, 24 Sep 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
घायल पीजीआई रेफर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूराे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नंगल। नंगल-भाखड़ा मुख्य मार्ग पर राम मंदिर के पास दो कारों में आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में चार लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। घायलों को उपचार के लिए बीबीएमबी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां एक व्यक्ति को प्राथमिक उपचार देने के बाद गंभीर हालात में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया है।
बीबीएमबी अस्पताल में तैनात डॉक्टर बलदेव ने बताया कि उनके पास चार लोग गंभीर हालात में पहुंचे थे। इनमें से संजीव कुमार निवासी नंगल, शिव कुमार और अजय कुमार निवासी लुधियाना और अनिल कुमार निवासी महिंद्रगढ़ हरियाणा शामिल हैं। उन्होंने बताया कि नंगल निवासी संजीव को गंभीर हालात में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि नंगल निवासी संजीव इनोवा से बस स्टैंड से पहाड़ी मार्केट की ओर जा रहा था। इस दौरान भाखड़ा की ओर से आ रही एक कार ने उसकी गाड़ी को टक्कर मार दी। हादसे मेें दोनों कारों में सवार चार लोगों को चोटें आई हैं। वहीं मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन