फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   आम रास्ते पर कर दिया अवैध निर्माण

आम रास्ते पर कर दिया अवैध निर्माण

Fri, 01 Jun 2018 05:43 PM IST
Updated Fri, 01 Jun 2018 05:43 PM IST
विज्ञापन
आम रास्ते पर कर दिया अवैध निर्माण
आम रास्ते पर कर दिया अवैध निर्माण
विज्ञापन

सपौरी निवासी व्यक्ति ने लगाया आरोप
अंब (ऊना)। अंब के सपौरी निवासी ने आम रास्ते पर दो भाइयों पर कब्जे और अवैध निर्माण का आरोप लगाया है। सपौरी के वार्ड नंबर-5 निवासी अशोक कुमार ने अंब में पत्रकारों से बातचीत कर आरोप लगाया कि सपौरी के वार्ड-5 में लिंक रोड से उनके घरों की आबादी (हरिजन बस्ती) तक तीन मीटर चौड़ा रास्ता है। जो सरकारी भूमि पर बना है। गांव के दो भाइयों ने रास्ते पर कब्जा कर उस पर आरा और मकान निर्माण कर लिया जबकि आरे और घर पर किसी अन्य स्थान के नंबर की फर्द देकर बिजली मीटर भी लगवा लिया। राजस्व विभाग को भी सूचित किया गया और विभाग ने मौके पर निशानदेही की। वहां किसी निर्माण कार्य को रोकने को ताकीद किया था। अशोक कुमार ने आरोप लगाया कि दोनो भाइयों की दबंगई के चलते गांव के सात-आठ घरों को जाने वाला रास्ता बंद है। अशोक कुमार ने सरकार से मांग की है कि सरकारी भूमि पर आम रास्ते से अतिक्रमण हटवाया जाए जिससे बस्ती के लोगों को सुविधा हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed