फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   पंजाब की महिला के साथ अंब के होटल में गैंगरेप

पंजाब की महिला के साथ अंब के होटल में गैंगरेप

Fri, 05 Jan 2018 09:57 PM IST
Updated Fri, 05 Jan 2018 09:57 PM IST
विज्ञापन
पंजाब की महिला के साथ अंब के होटल में गैंगरेप

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

अंब (ऊना)।
उपमंडल अंब के एक होटल के कमरे में पंजाब की महिला के साथ गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित ने पंजाब के तीन व्यक्तियों पर नशीला पदार्थ खिलाकर दुराचार करने का आरोप लगाया है। आरोपियों में एक व्यक्ति डॉक्टर बताया जा रहा है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

अंब थाने में दर्ज करवाई गई शिकायत में पीड़ित महिला ने आरोप लगाया कि सितंबर 2017 में उसका दोस्त परमिंदर सिंह उसे गाड़ी में अंब के धार्मिक स्थल में माथा टेकने लेकर आया। पीड़िता ने बताया कि रास्ते में उसके दो दोस्त बलविंद्र और एक डॉक्टर भी उनके साथ गाड़ी में बैठ गए। अंब पहुंचने पर तीनों ने धार्मिक स्थल के पास एक होटल में दो कमरे बुक करवाए। पीड़िता ने बताया कि तीनों आरोपियों ने शराब पी और उसेे धोखे से कोई नशीला पदार्थ खिला दिया। इसके बाद तीनों व्यक्तियों ने उसके साथ बारी-बारी दुराचार किया।
विज्ञापन


सुबह जब होश आया तो उसके प्राइवेट पार्ट से ब्लीडिंग हो रही थी। जब उसने पुलिस के पास शिकायत की बात कही तो तीनों ने उसे जान से मारने की धमकियां दीं जिससे वह डर गई और वापस पंजाब स्थित अपने घर चली गई। पीड़िता ने बताया कि उसे कुछ माह बाद गर्भवती होने का पता चला। जब उसने इस बारे में आरोपी परमिंद्र को बताया तो उसे गर्भपात की दवाई खिला दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे उसकी हालत काफी बिगड़ गई और उसे अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। पीड़िता ने बताया कि अब आरोपी उसे अपनाने से मना कर रहा है। एसपी संजीव गांधी ने बताया कि पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर तीन आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed