{"_id":"5c9bb010bdec22142047496e","slug":"191553707024-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीडियो बनाते युवकों पर तेंदुए का हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वीडियो बनाते युवकों पर तेंदुए का हमला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
अंब (ऊना)। उपमंडल अंब के टकारला में टकारला में तेंदुए का वीडियो बनाने गए दो युवक उसके हमले का शिकार हो गए। तेंदुए ने युवकों के हाथों पर पंजे से हमला किया। इससे हाथों में जख्म लग गए। तेंदुए के आतंक से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। घटना के बाद ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते घटना स्थल पर भारी संख्या में ग्रामीण लाठियों और हथियारों के साथ मौके पर पहुंच गए। हालांकि लोगों की भीड़ को देखकर तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया।
बुधवार देर दोपहर को खेत में पानी लगा रहे एक व्यक्ति ने तेंदुए को घूमते हुए देखा। इस पर उसने शोर मचा दिया। शोर सुनकर गांव के दो युवक सतीश और मंदीप भी वहां पहुंच गए। कथित रूप से दोनों युवकों ने अपने मोबाइल से तेंदुए की वीडियो बनानी शुरू की थी। इस दौरान तेंदुआ अचानक उन पर झपट पड़ा और पंजे मारकर पास के खेतों में से भाग गया। हमले में दोनों युवक बाल-बाल बच गए।
इसके बाद लोगों ने इस बारे में तुरंत वन विभाग के अधिकारियों को सूचित किया। इस पर वन विभाग की टीम तुरंत टकारला पहुंच गई। देर शाम तक विभाग की टीम गांव के खेतों में छुपे तेंदुए को काबू करने के प्रयास में जुटी हुई थी। गौरतलब है कि उपमंडल अंब क्षेत्र में तेंदुए के पहले भी हमले हो चुके हैं। मवेशियों को भी शिकार बना चुका है। वन परिक्षेत्र अधिकारी अशोक धीमान ने बताया कि विभाग की टीम मौके पर पहुंच चुकी है। तेंदुए को काबू किए जाने का प्रयास किया जा रहा है।