{"_id":"5b1beeb74f1c1bf96e8b746c","slug":"191528557239-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो महिलाओं को सांप ने काटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो महिलाओं को सांप ने काटा
Updated Sat, 09 Jun 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊना। जिला ऊना के तहत अंब व हरोली उपमंडल में दो महिलाओं को सांप ने काट लिया। गंभीर हालत में दोनों को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में लाया गया। जहां से एक महिला को गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार पहला मामला उपमंडल हरोली के तहत ईसपुर में सामने आया। जहां पर शीला देवी को सांप ने काट लिया। शनिवार सुबह शीला अपने घर में सोई हुई थी कि सांप ने काट लिया। परिजन तुरंत महिला को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लेकर पहुंचे। दूसरा मामला उपमंडल अंब के गिंडपुर का है। जहां 50 वर्षीय निर्मला देवी को सांप ने काट लिया। निर्मला देवी शुक्रवार रात अपने कमरे में सोई हुई थी। शनिवार सुबह करीब पांच बजे सांप ने उसे काट लिया। महिला को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लाया गया, जहां से उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। एसएमओ ऊना डॉ. रामपाल ने बताया कि एक महिला के स्वास्थ्य में सुधार है, जबकि दूसरी महिला को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रेफर कर दिया गया है।