{"_id":"5a156aa44f1c1bc9678bd392","slug":"191511352996-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यक्ति ने खाया जहरीला पदार्थ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
व्यक्ति ने खाया जहरीला पदार्थ
Updated Tue, 31 Jul 2018 10:50 PM IST
विज्ञापन
medicine home delivery
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ऊना। वार्ड चार निवासी ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लाया गया। यहां उसका उपचार जारी है। पुलिस ने भी मौके पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक शहर के वार्ड चार के बिट्टू ने मंगलवार को अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों ने मामले की भनक लगते ही बिट्टू को फौरन ऊना अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका उपचार शुरू कर दिया गया है। अभी जहर खाने के कारण का खुलासा नहीं हो सका है। एसपी दिवाकर शर्मा ने बताया कि पुलिस परिजनों से भी मामले के संबंध में पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
दवाई की ओवरडोज से बिगड़ी नाबालिग की हालत
ऊना। गगरेट क्षेत्र के टटेहड़ा में 15 वर्षीय नाबालिग ने मंगलवार को दवा की ओवर डोज ले ली। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। पीड़िता को ऊना अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक टटेहड़ा निवासी 15 वर्षीय किशोरी ने कुछ समय से बीमार चल रही है। इसके चलते वह नियमित दवाई भी ले रही है। मंगलवार को ईशा ने गलती से दवाई की ओवर डोज ले ली। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डॉ. पीएस राणा ने बताया कि ईशा की हालत ओवर डोज के कारण बिगड़ी है। उसे उपचार दिया बजा जा रहा है।