फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   मोबाईल शो-रूम में लाखों की चोरी

मोबाईल शो-रूम में लाखों की चोरी

Sun, 29 Oct 2017 11:55 PM IST
Updated Sun, 29 Oct 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
मोबाईल शो-रूम में लाखों की चोरी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ऊना।
पुलिस थाना ऊना के तहत ऊना-नंगल मार्ग पर अज्ञात शातिरों ने मोबाइल शोरूम में लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोरी की वारदात में शातिर दुकान से करीब दो लाख के मोबाइल लेकर फरार हो गए हैं। पुलिस ने मामले को लेकर छानबीन शुरू कर दी है। वारदात में शातिर शोरूम से महंगे मोबाइल उड़ा ले गए हैं। जानकारी के अनुसार ऊना कॉलेज के सामने अजय ट्रेडर्स सैमसंग शोरूम के मालिक अनिल कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह शनिवार रात को रोज की तरह दुकान बंद करके चला गया।

उसे रविवार सुबह किसी ने मोबाइल पर सूचना दी कि उसकी दुकान का शटर टूटा हुआ है। जब वह पहुंचा तो दुकान का शटर टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो दुकान से सारे महंगे मोबाइल गायब थे। सारा सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था। पीड़ित अनिल के लगभग दो लाख की कीमत के मोबाइल गायब पाए गए हैं।
विज्ञापन


मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर पीड़ित दुकानदार के बयान दर्ज कर लिए हैं। इसी के साथ एक स्टेशनरी की दुकान में शातिरों ने शटर तोड़कर दुकान में घुस गए लेकिन चोरी की वारदात को अंजाम देने में नाकाम साबित हुए। दुकान पीड़ित अजय ने बताया कि दुकान से कुछ सामान गायब है। घटना में पीड़ित का हजारों का नुकसान हुआ है। एसपी संजीव गांधी ने बताया कि पुलिस मामले को लेकर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed