{"_id":"5968f60a4f1c1b3c6e8b45dc","slug":"191500050954-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत
Updated Fri, 14 Jul 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
टाहलीवाल(ऊना)। टाहलीवाल-संतोषगढ़ मुख्य मार्ग पर एक निजी होटल के पास तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत हो गई। युवक की पहचान चेतन शर्मा निवासी गोंदपुर बुल्ला के रूप में हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। युवक विद्युत बोर्ड में कार्यरत था। जानकारी के अनुसार चेतन शर्मा वीरवार देर रात संतोषगढ़ से ड्यूटी देकर बाइक से घर जा रहा था, कि टाहलीवाल से कुछ दूरी पर वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इससे चेतन बुरी तरह से लहूलुहान हो गया और मौके पर दम तोड़ दिया। घटना के बाद वाहन सवार मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है। उधर, डीएसपी हरोली अजय राणा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत
टाहलीवाल-संतोषगढ़ मार्ग पर सड़क हादसा
विज्ञापन
वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत
टाहलीवाल-संतोषगढ़ मार्ग पर सड़क हादसा