फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   झील में डूबे युवक का शव बरामद

झील में डूबे युवक का शव बरामद

Sun, 15 Apr 2018 07:52 PM IST
Updated Sun, 15 Apr 2018 07:52 PM IST
विज्ञापन
झील में डूबे युवक का शव बरामद
झील में डूबे युवक का शव बरामद
विज्ञापन

रायपुर मैदान में डूबा था नकोदर का अंकित कुमार
अमर उजाला ब्यूरो
बंगाणा(ऊना)। पुलिस थाना बंगाणा के तहत रायपुर मैदान किनारे गोबिंद सागर झील में डूबे 23 वर्षीय युवक का शव बरामद हो गया है। मृतक युवक की पहचान अंकित कुमार पुत्र विशन दास निवासी नकोदर जालंधर के रूप में हुई है। बीबीएमबी नंगल से आए चार गोताखोरों ने रविवार सुबह ही गोबिंद सागर झील में युवक की तलाश में उतर गए। करीब 11 बजे गोताखोरों ने अंकित के शव को झील से बाहर निकाला। पुसिल ने शव को कब्जे में ले लिया और क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया। शनिवार शाम करीब चार बजे अंकित अपने दो अन्य दोस्तों के साथ गोबिंद सागर झील किनारे नहा रहा था। इसी दौरान पांव फिसलने से अंकित गहरे पानी में समा गया। अंकित के दोस्तों ने बचाने का प्रयास भी किया लेकिन असफल रहे। लोगों ने भी युवक को पानी में ढूंढा लेकिन कोई पता नहीं चल पाया। बंगाणा पुलिस मौके पर पहुंची और डूबे युवक की तलाश शुरू कर दी। युवक की तलाश के लिए पुलिस ने बीबीएमबी नंगल से गोताखोर भी मंगवाए लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। रविवार सुबह फिर से गोताखोर पानी में उतरे और युवक की तलाश शुरू कर दी। सुबह 11 बजे गोताखोरों ने अंकित के शव को पानी से बाहर निकाला और पुलिस के हवाले कर दिया।

डीएसपी हेडक्वार्टर अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस ने शव का ऊना अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है। अंकित के साथ आए दोस्तों से भी पूछताछ की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed