{"_id":"5a4ba1144f1c1b48198b46ef","slug":"181514905876-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संघनई में ट्रैक्टर के नीचे दबने से चालक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संघनई में ट्रैक्टर के नीचे दबने से चालक की मौत
Updated Tue, 02 Jan 2018 10:25 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : demo pic
गगरेट (ऊना)।
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव संघनई में ट्रैक्टर के नीचे दबने से एक 29 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान सुनील कुमार निवासी संघनई के रूप में हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक शादीशुदा था, जो अपने पीछे पत्नी सहित तीन बच्चों को छोड़ गया है। जानकारी के अनुसार सुनील कुमार सोमवार देर शाम ट्रैक्टर लेकर अपने घर की ओर जा रहा था, कि संघनई के पास अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और सड़क पर पलट गया। हादसे में सुनील ट्रैक्टर के नीचे आ गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद सुनील को बाहर निकाला और तुरंत गगरेट अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार दिया, लेकिन नाजुक हालत के चलते उसे ऊना अस्पताल रेफर कर दिया। ऊना अस्पताल के चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डीएसपी अजय राणा ने बताया कि पुलिस ने घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है।
000