फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   नशे के सौदागरों से 8.39 लाख बरामद

नशे के सौदागरों से 8.39 लाख बरामद

Mon, 25 Sep 2017 11:03 PM IST
Updated Mon, 25 Sep 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
नशे के सौदागरों से 8.39 लाख बरामद
ऊना। जिला मुख्यालय के निकटवर्ती गांव अरनियाला में पुलिस ने नशे के सौदागरों के घर से करीब 8 लाख 39 हजार रुपये की नकदी बरामद की है। वहीं पुलिस ने घर से 10.50 ग्राम चिट्टा और तेजधार हथियार सहित नशीली दवाइयां और इंजेक्शन भी बरामद किए हैं। मामले में पुलिस ने दो भाइयों सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

पुलिस ने तीनों को सोमवार अदालत में पेश किया। जहां से अदालत ने तीनों को पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस ने संपत्ति को सीज करने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। पुलिस की कार्रवाई से नशा माफिया में हड़कंप मच गया है। इसके बाद से जिला मुख्यालय में नशे का कारोबार करने वाले तस्कर अंडरग्राउंड हो गए हैं। अभी खुलासा नहीं हो पाया है कि लाखों रुपये का कैश कहां से आया है और आरोपी नशे की खरीद कहां से करते थे। पुख्ता सूत्र बताते हैं कि आरोपी कई वर्षों से नशा कारोबार में संलिप्त हैं, वहीं जिला मुख्यालय के आसपास के युवकों को नशा सप्लाई करते थे।
विज्ञापन

गौरतलब है कि रविवार देर शाम पुलिस की एसआईयू टीम अपर अरनियाला में गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी करने पहुंची थी। जहां पर पुलिस टीम पर अपर अरनियाला के गुरदीप सिंह, जसविंद्र सिंह व रवि कालिया ने डंडों से हमला कर दिया। हमले में पुलिस के दो जवान घायल हो गए। पुलिस की एसआईयू टीम के अन्य सदस्यों ने तीनों को काबू किया और इसकी सूचना ऊना सदर थाना में दी। इसके बाद आरोपियों को काबू में लिया गया। घर की तलाशी लेने पर करीब 8 लाख 39 हजार रुपये की नकदी बरामद हुई। वहीं 10.50 ग्राम चिट्टा व तेजधार हथियार सहित नशीली दवाइयां भी बरामद हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, डीएसपी अजय राणा ने बताया कि सोमवार को तीनों आरोपियों गुरदीप सिंह व जसविंद्र सिंह निवासी अपर अरनियाला और रवि कालिया निवासी नंगल को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। लाखों रुपये का कैश सहित अन्य नशीली वस्तुएं कहां से आईं, इसको लेकर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed