फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   सचिव पर लगे आरोपों की होगी जांच

सचिव पर लगे आरोपों की होगी जांच

Mon, 18 Sep 2017 11:33 PM IST
Updated Mon, 18 Sep 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
सचिव पर लगे आरोपों की होगी जांच
जोल (ऊना) उपमंडल बंगाणा के तहत ग्राम पंचायत जोल में सचिव पर दुर्व्यवहार करने के लगे आरोपों के मामले की जांच बीडीओ बंगाणा करेंगे। उपायुक्त ऊना विकास लाबरू के आदेशों के बाद डीपीओ ऊना रमन कुमार ने बीडीओ बंगाणा को जांच करने के निर्देश दिए हैं। डीपीओ रमन ने जल्द से जल्द मामले की रिपोर्ट तैयार करने को कहा है। वहीं दूसरी ओर गुस्साएं ग्रामीणों ने कहा कि अगर एक सप्ताह के भीतर कार्रवाई न हुई, तो पंचायत घर के बाहर सचिव का पुतला जलाकर प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेवारी प्रशासन की होगी। इससे पहले भी ग्रामीण विरोध प्रदर्शन कर चुके हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि जोल पंचायत का सचिव हमेशा ही अभद्र व्यवहार करता है। डीपीओ रमन कुमार ने कहा कि डीसी के आदेश पर जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच के लिए बीडीओ बंगाणा को निर्देश दिए गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed