{"_id":"59beb7b74f1c1b2b688b522b","slug":"181505671095-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी की हत्या का आरोप, ससुराल में प्रदर्शन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेटी की हत्या का आरोप, ससुराल में प्रदर्शन
Updated Sun, 17 Sep 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊना। पानीपत से लापता धतियाल गांव की मनदीप कौर के मायकेवालों ने ससुराल में विरोध-प्रदर्शन किया। मनदीप कौर के मायके ऊना के नजदीक मजारा गांव में है। उनके साथ मजारा, सनोली, बीनेवाल, पूना और मलूकपुर पांचों गांवों के दर्जनों लोगों ने धतियाल में प्रदर्शन किया। उन्होंने बेटी को लौटाने की मांग की। वहीं मनदीप के माता-पिता ने ससुराल वालों पर भी गंभीर आरोप जड़े हैं। सनोली के प्रधान राम कुमार धीमान, मजारा के कुलदीप सिंह, उपप्रधान संतोख सिंह, बीनेवाल के उपप्रधान जीत राम, कुलविंद्र सिंह, हरदयाल सिंह, हरपाल सिंह, मनदीप कौर के पिता जसविंद्र सिंह, सीटू नेता गुरनाम सिंह, जसवीर सिंह, गगनदीप, सुच्चा सिंह, कुलवंत सिंह समेत ने आरोप जड़ा कि ससुराल वाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। इसके चलते उन्हें आशंका है कि उसे मार दिया गया है। अब उसके गुमशुदा होने का नाटक रच कर पुलिस और मायके को गुमराह करने की कोशिश की जा रही है।
उन्होंने मनदीप कौर के पति रघुवीर सिंह, ननद, ननदोई, सास पर सोची-समझी साजिश के तहत मनदीप कौर की हत्या करने का आरोप जड़ा है। 27 अगस्त से मनदीप कौर पानीपत से गुम बताई जा रही है। उसका आज तक सुराग हाथ नहीं लग पाया है। मायका पक्ष कई दफा अपनी शिकायत पानीपत पुलिस अधीक्षक को दे चुका है। लेकिन पुलिस इस मामले को गंभीरता से नहीं ले रहा है। मनदीप कौर के मायके वाले अब ऊना के पुलिस अधीक्षक से मिले और न्याय की गुहार लगाई। उन्होंने पानीपत पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़े किए हैं। वे इसकी शिकायत अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से करेंगे। डीएसपी हेडक्वार्टर कुलविंद्र सिंह ने कहा कि पुलिस अधीक्षक संजीव गांधी ने स्वयं पानीपत के पुलिस अधीक्षक से बात की है। उन्हें इस मामले में कार्रवाई करने के लिए कहा है ताकि मजारा निवासियों को इंसाफ मिल सके।
2012 में हुई थी शादी
पिता जसविंद्र सिंह ने बताया कि 24 अक्तूबर, 2012 को पानीपत के मॉडल टाउन के कच्चा कैंप में रह रहे धतियाल निवासी रघुवीर के साथ मनदीप कौर की शादी संतोषगढ़ में की गई थी। शादी पर करीब 16 लाख रुपये खर्च हुए। उन्होंने आरोप लगाया कि शादी के कुछ माह बाद ही दहेज के नाम पर मनदीप को ससुराल पक्ष तंग करने लग पड़े और कई बार मारपीट भी की। फोन पर हुई अक्सर बातों में मनदीप कौर अपनी सास, पति, ननद और ननदोई की ओर से मारपीट किये जाने का जिक्र करती थी। उन्होंने बेटी का घर बसाने के लिए तीन लाख रुपये भी उसके नाम कर दिए थे।