{"_id":"59a457d84f1c1bb7018b45bb","slug":"181503942616-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धोखे से बना डाली जाली वसीयत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धोखे से बना डाली जाली वसीयत
Updated Mon, 28 Aug 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंब (ऊना)। प्रताप नगर अंब की महिला ने धोखाधड़ी से दादी सास की जाली वसीयत बनाए जाने की शिकायत दर्ज करवाई है। अंब पुलिस ने अदालत के आदेश पर धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं के तहत पांच लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार सीमा देवी ने शिकायत करते हुए आरोप लगाया है कि उसकी दादी सास की ब्रेन हैम्रेज के चलते 2 जुलाई 2016 को मौत हो गई थी। उनके संस्कार के बाद वह अपनी आंटी के पास गई थी। जब वह वापस लौटी तो पाया कि मुख्य आरोपी ने मकान के ताले तोड़कर नए ताले लगा दिए थे। जब उसने ताले खोलने को कहा तो उसने कहा कि आपका यहां कुछ भी नहीं है। एसडीएम अंब को शिकायत के बाद पुलिस की मौजूदगी में घर के ताले खुलवाए गए तो उसने पाया कि घर से टीवी, दो गैस सिलेंडर, गैस चूल्हा, राशनकार्ड, आधार कार्ड और कागजात जिनमें अदालती कागजात और साइन-अंगूठे का निशान लगे कागजात गायब थे। टीवी, एक गैस सिलेंडर को पुलिस ने आरोपी के पास से बरामद कर लिया था। महिला ने आरोप लगाया कि उक्त आरोपी ने कागजात के जरिये मृतका की जाली वसीयत तैयार कर ली। इस संबंध में महिला ने पांच लोगों के विरुद्ध धोखाधड़ी से वसीयत तैयार करने की शिकायत करवाई है। इसमें मुख्य आरोपी के अतिरिक्त डीड राइटर, नंबरदार और दो अन्य लोग शामिल हैं। अंब के डीएसपी धर्मचंद वर्मा ने बताया कि पुलिस ने अदालत के आदेश पर भादंसं की धारा 120बी, 197, 406, 415, 416, 417, 420, 463, 464, 467 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन