फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   हरियाणा के जींद में छात्रा बरामद

हरियाणा के जींद में छात्रा बरामद

Sun, 28 Apr 2019 10:11 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Apr 2019 10:11 PM IST
विज्ञापन
हरियाणा के जींद में छात्रा बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

लठियाणी (ऊना)। उपमंडल बंगाणा के लखरूहं में सात वर्षीय छात्रा के लापता होने के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने छात्रा को बेटी के पिता के पास से हरियाणा के जींद से बरामद किया है। बेटी को अगवा करने के आरोप में पुलिस ने पिता सहित चार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार तीसरी में पढ़ने वाली लखरूहं निवासी छात्रा शनिवार को स्कूल से घर आ रही थी। आरोप है कि छात्रा के पिता सुरजीत उसे जबरन गाड़ी में बैठा कर हरियाणा के जींद ले गया। इसके बाद छात्रा की मां ने अपने ही पति के खिलाफ बेटी को अगवा करने के आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत की। गौरतलब है कि छात्रा के माता पिता के बीच तलाक का मामला चला है। इसी बीच पिता अपनी बेटी से मिलने के लिए स्कूल में भी आया, लेकिन स्कूल प्रबंधन ने बच्ची के साथ मिलने नहीं दिया। इसी बीच शनिवार को वह गाड़ी में सवार होकर आया और अपनी बेटी को साथ ले गया।
विज्ञापन


देर शाम तक जब छात्रा घर नहीं पहुंची, तो स्कूल से संपर्क किया और लखरूहं में दुकानदार से पूछताछ किया। पूछताछ पर पता चला कि बेटी को कोई गाड़ी में ले गया है। मां ने बेटी के लापता होने की शिकायत पुलिस के पास दी और पति पर अगवा करने का आरोप लगाया। पुलिस ने केस दर्ज किया और टीमों को जांच के लिए भेजा। टीम ने हरियाणा के जींद जाकर बेटी को सही सलामत कब्जे में लिया है। एसपी दिवाकर शर्मा ने बताया कि पुलिस ने बच्ची को हरियाणा के जींद से बरामद कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed