फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   चिंतपूर्णी में नकली नोटों अफवाह ने दौड़ाई पुलिस

चिंतपूर्णी में नकली नोटों अफवाह ने दौड़ाई पुलिस

Sun, 10 Mar 2019 10:18 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2019 10:18 PM IST
विज्ञापन
चिंतपूर्णी में नकली नोटों अफवाह ने दौड़ाई पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भरवाईं (ऊना)। चिंतपूर्णी में रविवार को जाली नोटों को चलाने को लेकर उड़ी अफवाह ने पुलिस की खूब दौड़ करवाई। जब पुलिस ने इस मामले में दो युवकों पूछताछ के लिए बुलाया तो उनके पास जाली नोटों से संबंधित ऐसा कुछ भी समान नहीं मिला। जाली नोट की अफवाह चिंतपूर्णी बाजार में आग की तरह फैल गई।

फिहलाल पुलिस ने पंजाब फगवाड़ा के पकड़े दो युवकों को पूछताछ करने के बाद छोड़ दिया है। पंजाब फंगवाड़ा के दो युवक रविवार को चिंतपूर्णी मंदिर में माथा टेककर बाइक पर वापस लौट रहे थे। इस दौरान युवकों ने किन्नू के पास एक दुकान पर कुछ खरीदने के लिए 50 रुपए का नोट दिया दुकानदार ने 50 का नोट जाली कहकर लेने से मना कर दिया। इस दौरान दुकानदार ने युवकों पर शक जताया। दुकानदार की बात सुनकर और लोगों को इकट्ठा देखकर डर के कारण दोनों युवकों मौके से भाग गए। इस पर लोगों ने चिंतपूर्णी पुलिस को मामले की सूचना दी। इस दौरान एक युवक मौके से भाग गया है। जाली नोटों को चलाने की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी जगबीर ठाकुर ने भाग रहे युवक को गगरेट के पास पकड़ लिया।
विज्ञापन


दोनों युवकों को पूछताछ के लिए चिंतपूर्णी थाना में लाया गया। लेकिन युवकों से पूछताछ करने और उनकी तलाशी लेने पर उनके पास से न तो नकली नोट बरामद हुए और न ही कोई संदिग्ध वस्तु बरामद की गई। गौरतलब है कि पिछले सप्ताह रविवार को चिंतपूर्णी पुलिस ने 57 हजार की जाली करेंसी के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया था। शनिवार को भी कुल्लू के बंजार में भी करीब सवा लाख के जाली नोटों के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके चलते दुकानदार नोटों को लेकर सतर्क हो गए हैं। डीएसपी अंब मनोज जंवाल का कहना है कि युवकों ने जहां नोट चलाया था वहां दुकानदार को नोट को लेकर शक हुआ था। लेकिन वे चलाया हुआ नोट असली था। उन्होंने कहा कि पुलिस ने युवकों से पूछताछ और तलाशी लेने के बाद दोनों युवकों को छोड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed