फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   फंदा लगाकर व्यक्ति ने की आत्महत्या

फंदा लगाकर व्यक्ति ने की आत्महत्या

Wed, 13 Feb 2019 10:47 PM IST
sandeep kumar sandeep kumar
Updated Wed, 13 Feb 2019 10:47 PM IST
विज्ञापन
फंदा लगाकर व्यक्ति ने की आत्महत्या
फंदा लगाया - फोटो : bureau

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

अंब (ऊना)। उपमंडल अंब के घेवट बेहड़ में 50 वर्षीय व्यक्ति ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान तरसेम निवासी घेवट बेहड़ के रूप में हुई। पुलिस ने मामले के संदर्भ में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


पुलिस के अनुसार बुधवार को घेवट बेहड़ निवासी तरसेम कुमार चंद, पुत्र केसर दास घर में पंखे लटका मिला। मृतक की पत्नी निजी कंपनी में काम पर गई थी। दोपहर बाद लगभग चार बजे आठवीं में पढ़ने वाला उसका बेटा घर आया। उसने पिता को कमरे के पंखे से लटका पाया। उसके शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। तक तब उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक कुछ समय पहले घेवट बेहड़ में ढाबा चलाता था। कथित रूप से उसके ऊपर साढ़े तीन लाख रुपये का कर्ज था। इस कारण वह कुछ दिनों से परेशान था। डीएसपी अंब मनोज जंवाल ने बताया कि पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय चिकित्सालय ऊना भेज दिया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed